फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba: Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
mahoba: Two including woman died in road accidents
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के नयापुरा बंधानवार्ड निवासी हीरालाल (60) बुधवार की सुबह साइकिल से बड़ी चंद्रिका मंदिर की ओर जा रहा था। तभी छतरपुर मार्ग पर कोई वाहन साइकिल में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वृद्ध उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में परिजन हीरालाल को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास हुई। पचपहरा निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी मधु (25) के साथ बाइक से जनपद हमीरपुर के गिरवर गांव से लौट रहा था। तभी भरवारा गांव के पास सड़क पर गड्ढे में बाइक उछलने से मधु गिर गई। सिर पर गंभीर गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

डंपर चालक घायल
खन्ना। कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई से गिट्टी लादकर डंपर मंगलवार की रात कानपुर जा रहा था। बस स्टैंड खन्ना के पास स्टीयरिंग फेल होने से डंपर खड़े ट्रॉला से टकराया गया। जिससे घाटमपुर निवासी अर्पित (30) स्टीयरिंग में फंस गया। स्थानीय लोगों ने खिड़की व कांच तोड़कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में डंपर क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed