फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: There was a fight between the baraati and the public over food and the relationship was broken then Police ne bana di jodi

महोबा: खाने को लेकर बराती और जनाती में हुआ झगड़ा और टूट ही गया था रिश्ता…फिर 'पुलिस ने बना दी जोड़ी'

Wed, 26 Jan 2022 07:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 26 Jan 2022 07:53 PM IST
सार

झांसी से अजनर थाना क्षेत्र में आई एक बारात के बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया था। शादी लगभग टूट गई थी। इसके बाद महोबा पुलिस ने पहल करते हुए बारातियों को समझाया और एक बनन से पहले ही टूटते रिश्ते को बचा लिया। इसके लिए पुलिस की प्रशंसा हो रही है। 

विज्ञापन
Mahoba: There was a fight between the baraati and the public over food and the relationship was broken then Police ne bana di jodi
विवाद के बाद महोबा पुलिस ने अपनी उपस्थिति में शादी करवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारात में खाने को लेकर उपजे मामूली से विवाद में शादी तो टूट ही गई थी। बाराती नाराज होकर पैदल ही निकल गए थे, टेंट भी हटा लिया गया था, लेकिन महोबा पुलिस की सक्रियता से एक जोड़ी टूटने से बच गई, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।

विज्ञापन


मंगलवार रात अजनर थाना के गांव बघोरा में पप्पू अनुरागी की पुत्री संगीता की शादी थी। झांसी के देवरी गांव निवासी मुकेश अनुरागी बारात लेकर आए थे। शादी की रस्में चल रहीं थी। तभी खाने को लेकर जनाती व बराती पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद बारात लौटने लगी।

विज्ञापन

सात किमी दूर से वापस लाए बाराती

रात्रि दो बजे थाना अजनर को पीआरवी से सूचना प्राप्त हुई की बारात लौट गई है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाराती अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पैदल बारात वापस ले गए थे। पुलिस टीम ने गांव से सात किलोमीटर दूर जाकर उन्हें रोका व उनसे घटना की जानकारी ली ।

इसके बाद दूल्हा व दूल्हन पक्ष दोनों को समझाया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी को तैयार हो गए। लेकिन शादी वाले स्थान में झगड़ा होने के कारण सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया था, जिस पर थाना अजनर पुलिस टीम ने आगे बढ़कर पहल की व बिखरे पड़े सामान को सुसज्जित करवाया व दोनो पक्षों में आपस में मेल भी करवाया।

शादी का पूरा कार्यक्रम निपटाकर विदा की बारात

पुलिस ने मंडप की व्यवस्था कर अपने संरक्षण में शादी को सकुशल सम्पन्न करवाते हुए वर वधू को शुभषीश प्रदान कर बारात को राजी खुशी विदा किया। थाना अजनर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की तारीफ हर तरफ हो रही है । एसपी सुधा सिंह ने पूरी टीम को सम्मानित करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed