{"_id":"637a75bf2e486f79e90cdca6","slug":"mahoba-suicide-note-uploaded-on-facebook-status-then-died-mahoba-news-knp7293673108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर दे दी जान
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। फेसबुक पर सुसाइड नोट डालकर कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कबरई के आंबेडकर नगर निवासी संजय कुशवाहा (23) की शादी एक वर्ष पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। संजय ट्रक में चालक का सहायक था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह चाय पीकर घर से निकल गया। कबरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बड़े भाई विनोद कुशवाहा ने बताया कि फेसबुक खोलकर देखने तो उसमें संजय के स्टेटस पर सुसाइड नोट अपलोड था। सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिजनों व रिश्तेदारों को झूठे आरोप में न फंसाए जाने की बात लिखी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।