फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba's heritage celebration at Khajuraho Dance Festival, first chance to set up a stall

खजुराहो नृत्य फेस्टिवल में महोबा के धरोहरों की धूम, पहली बार मिला स्टॉल लगाने का मौका

Tue, 23 Feb 2021 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mahoba's heritage celebration at Khajuraho Dance Festival, first chance to set up a stall
महोबा जिले को पहली बार स्टॉल लगाने का मौका मिला - फोटो : amar ujala
खजुराहो में चल रहे अंतरराष्ट्रीय नृत्य फेस्टिवल में इस बार महोबा की धरोहरों के छाया चित्र भी धूम मचा रहे हैं। देश की तमाम संस्कृतियों का संगम बने इस फेस्टिवल में महोबा जिले को पहली बार स्टॉल लगाने का मौका मिला है। 
विज्ञापन


स्टॉल पर ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में चयनित गौरा पत्थर से बनी मूर्तियों के साथ ही तांबे की मूर्तियां भी देश और विदेश से आए पर्यटकों को खूब पसंद आ रही हैं। खजुराहो में स्टॉल लगाकर पर्यटकों को महोबा के गौरवशाली इतिहास व धरोहरों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए महोबा जिला प्रशासन ने बहु भाषियों को भी इस काम में लगाया है। खजुराहो आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को महोबा के पर्यटन के प्रति रिझाने के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर यह स्टॉल पहली बार नृत्य फेस्टिवल में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि महोबा में भी पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर काम शुरू कर दिया है। खजुराहो आने वाले पर्यटकों को महोबा भी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। खजुराहो में महोबा की धरोहरों के छाया चित्र व यहां बनने वाली मूर्तियों को स्टॉल लगाकर इसके बारे में बताया जा रहा है। साथ ही पंफ्लेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed