फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Pregnant by misdeed for six months on the strength of a gun, death during abortion, six accused arrested

महोबा: छह महीने तक तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर किया गर्भवती, गर्भपात के दौरान मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

महोबा के कबरई में छह माह पहले दुष्कर्म का शिकार अनुसूचित जाति की युवती की मंगलवार की रात हमीरपुर के मौदहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Mahoba: Pregnant by misdeed for six months on the strength of a gun, death during abortion, six accused arrested
गिरफ्तार - फोटो : गूगल

विस्तार

महोबा में पुलिस ने अनुसूचित जाति की युवती से रेप और हत्या में शामिल मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने तमंचे के बल पर एक दलित युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ 6 महीने तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बाद में जब वह गर्भवती हुई। तो मुख्य आरोपी के पिता और चाचा ने जबरन उसका गर्भपात करवाया। जिसके दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महोबा के कबरई में छह माह पहले दुष्कर्म का शिकार अनुसूचित जाति की युवती की मंगलवार की रात हमीरपुर के मौदहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कबरई थाने में हंगामा किया था। युवती के पिता की तहरीर पर थाना कबरई में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आरोपी के पिता, चाचा व दोषी डॉक्टर के खिलाफ गर्भपात कराने व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र कबरई के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती छह माह पहले खेत गई थी। तभी पड़ोसी गांव के शैलेंद्र ने दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज व धमकी के डर से पीड़िता खामोश रही। पीड़िता के गर्भवती होने पर 25 सितंबर को रक्तस्राव होने लगा। तब उसनेे परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन आरोपी शैलेंद्र के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने 25 हजार रुपये देकर गर्भपात कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शैलेंद्र के चाचा शिवनारायण के साथ परिजन पीड़िता को जनपद हमीरपुर के मौदहा के एक प्राइवेट क्लीनिक ले गए। जहां दो दिन तक डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाए। मंगलवार की देर शाम गर्भपात के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों ने थाने पहुंच हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शैलेंद्र के पिता रामनारायण, चाचा शिवनारायण व क्लीनिक के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गर्भपात कराने, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने पूर्व में हुए दुष्कर्म की घटना के स्थल का मुआयना कर लोगों से पूछताछ की।

विवाहिता बनकर गर्भपात करने आई थी युवती
मौदहा कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक युवती व एक युवक पति पत्नी बनकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सक से महिला के विवाहित होने की बात कह प्रसव कराने को कहा। जिस पर महिला चिकित्सक ने युवती की हालत गंभीर देख उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। लेकिन कुछ ही क्षणों में महिला प्रसव के चलते छटपटाने लगी। गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने उसका प्रसव कराया। जहां युवती के मृत बच्चा पैदा हुआ। युवती की हालत गंभीर होते देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर उसके परिजन उसे अस्पताल से ले गए। जहां रास्ते में युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed