फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba Police Ranks First in CCTNS Ranking

Mahoba News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा पुलिस को पहला स्थान

Sat, 06 Jun 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Police Ranks First in CCTNS Ranking
महोबा। मुख्यालय तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश ने अप्रैल 2026 के सीसीटीएनएस योजना के आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में महोबा पुलिस ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि महोबा पुलिस की कार्यकुशलता, त्वरित निस्तारण और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
विज्ञापन



इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश ने प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के कार्यों की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और सीओ सीसीटीएनएस गौरव उपाध्याय को भी सराहा गया। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी रहमान रशीद, अंकुर जायसवाल और इंद्रजीत सिंह के कार्यों की भी प्रशंसा हुई। ये सभी सीसीटीएनएस जिला समन्वयक का दायित्व निभा रहे हैं। मुख्यालय ने सामूहिक कार्य और उत्तरदायित्व की सराहना की है। विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने के प्रयासों को भी सराहा गया। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
विज्ञापन





सीसीटीएनएस प्रणाली

सीसीटीएनएस एक एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली है। इसके माध्यम से अपराध से संबंधित रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज होती है। विवेचना की स्थिति और आरोपियों की गिरफ्तारी भी इसमें शामिल है। केस डायरी से लेकर चालान प्रस्तुत होने तक की सभी कार्रवाई ऑनलाइन दर्ज होती है। यह प्रणाली पारदर्शी, तीव्र और प्रभावी पुलिस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। महोबा को श्रेष्ठ फीडिंग और समयबद्ध अपलोडिंग के कारण पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed