{"_id":"6197f88260eb87789b0ab8b0","slug":"mahoba-pm-mahoba-news-mahoba-news-knp664975512","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल परियोजना का शुभारंभ सपना सच होने जैसा : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल परियोजना का शुभारंभ सपना सच होने जैसा : योगी
विज्ञापन
बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोबा की धरती से बुंदेलखंड के लोगों के लिए जल परियोजना का शुरू होना एक सपने को हकीकत में बदलने जैसा है। वे शुक्रवार को महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, यहां के सूखे की समस्या, लोगों की परेशानियों को लेकर इससे पूर्व किसी ने भी नहीं सोचा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समान विकास की अवधारणा को शुरू किया है। इसके माध्यम से प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर परियोजना भी बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
वीरों की इस धरती पर पेयजल, सिंचाई व्यवस्था के साथ यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए कई कार्य सरकार की तरफ से किए जा रहे हैं। आने वाले समय में बुंदेलखंड क्षेत्र एक विकसित बुंदेलखंड के रूप में पूरे प्रदेश और देश के सामने होगा। (ब्यूरो)