{"_id":"609ac5128ebc3ed9b70a8e4c","slug":"mahoba-peace-cometi-meeting-mahoba-news-eid-mahoba-news-knp6277879166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर्व पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर्व पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसपी ने कोविड नियमों का पालन करते हुए ईद का पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद की नमाज घरों में अदा की जाए। अफवाह व अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
भटीपुरा चौकी परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 17 मई सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने मौजूद लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने और अपने परिजनों व पड़ोसियों को भी इसके प्रति प्रेरित करने की अपील की। कहा कि यदि कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल जांच कराकर चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने ईद पर्व पर मस्जिदों के बजाय घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम सदर मोहम्मद उवैस, सीओ सिटी राम प्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे, चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, एसआई राजेश मौर्य के अलावा काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन आदि मौजूद रहे।