फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

फिल्म में दिखाने वाले युद्ध के सीन असल में देखे

Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
अपनी मां के साथ अंशिका। - फोटो : MAHOBA
महोबा। चरखारी के जयेंद्र नगर निवासी हेमेंद्र सिंह यूक्रेन शुक्रवार को सुबह वह अपने भाई के घर बांदा पहुंच गए। उनका कहना था कि उन्होंने फिल्म में दिखाए जाने वाले सीन असल में देखे हैं। मन में काफी नकारात्मक विचार आते थे।
विज्ञापन

हेमेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र सिंह बांदा के शेखतलैया अलीगंज में रहते हैं। हेमेंद्र 24 फरवरी से खारकीव में मिसाइल अटैक से शुरू हुए युद्ध का मंजर किसी फिल्म का सीन नहीं, मेरे साथ बीत रही लाइव कहानी है। शुक्रवार को वतन वापसी पर घर पहुंचने के बाद मुझे अपने तिरंगा की ताकत का पूरा अहसास हो चुका है। यहां घर आने के बाद अपने माता, पिता और भाई की नम आंखों को देख कर मुझे साफ दिखाई दे रहा था कि वहां खारकीव में युद्ध क्षेत्र में तो मैं फंसा था लेकिन मेरे परिवार को यहां से युद्ध का पूरा मंजर दिखाई दे रहा था। आज घर में अपने आप सही सलामत देखकर मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझता हूं।
विज्ञापन

घर पहुंची अंशिका, परिजनों के चेहरे खिले
यूक्रेन-रूस में छिड़ी जंग के बीच फंसी छात्रा अंशिका सकुशल अपने घर पहुंच गई। आलमपुरा निवासी सुरेश सिंह वर्तमान में फर्रुखाबाद जनपद में चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात हैं उनकी पुत्री यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई थी। फरवरी में जैसे ही हालात खराब होने की जानकारी हुई तो अंशिका ने परिजनों से घर वापसी की इच्छा जताई। फ्लाइट का किराया अधिक होने के कारण उसे इंतजार करना पड़ा और अचानक यूक्रेन पर रूस का हमला भी हो गया। यूक्रेन के हालात लगातार खराब हो रहे थे ऐसे में उन्हें भी डर सता रहा था लेकिन सरकार ने पहल की और उन्हें वापस घर आने को मिला है। अंशिका बताती है कि वह उजग्रोथ यूनिवर्सिटी में थी। वहां से 240 भारतीय छात्र पांच बसों से हंगरी बॉर्डर पहुंचे। उन्हें नौ घंटे तक फंसे रहना पड़ा। यूक्रेन में उन्हें सबसे ज्यादा खाने-पीने की व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं अभी भी पनवाड़ी के ग्राम प्रधान संजय द्विवेदी का पुत्र राज द्विवेदी हंगरी सीमा पर फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed