{"_id":"6222515ab9be63263f608fa6","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6838590157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे के आश्वासन पर खुला सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे के आश्वासन पर खुला सराफा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चोरी के खुलासे के आश्वासन पर सराफा बाजार खुल गया। 23 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी थीं। सीओ ने अब तक हुईं चोरियों का खुलासा एक माह के अंदर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए।
आल्हा चौक में लक्ष्मीनारायण सराफ की दुकान से 30 जनवरी की रात चोर रोशनदान काटकर 23 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे नाराज सराफा व्यापारियों ने गुरुवार से दुकानें बंद कर दी थीं। दूसरे दिन शुक्रवार को भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार की दोपहर सीओ सिटी रामप्रवेश राय सराफा बाजार पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी खुलासे के लिए निर्धारित समय बताने की मांग पर अड़ गए। तब सीओ ने सराफा दुकान व अन्य चोरियों का एक माह के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी मान गए और प्रतिष्ठान खोल दिए। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ नगायच, शिवकुमार सोनी, प्रेमचंद्र सोनी, नवल सोनी, दीपू सोनी, किशन अग्रवाल, भूपचंद्र सोनी, रवि सोनी, मुन्ना, धीरज, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
लूट के आरोपियों का सुराग नहीं
श्रीनगर संवाद के अनुसार व्यापारी से लूट के आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासा के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस ने हाईवे में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाले लेेकिन अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ठठेवरा गांव निवासी व्यापारी कृपाराम कुशवाहा डीसीएम चालक राजेंद्र अहिरवार के साथ दो मार्च की रात बनारस से मूंगफली का दाना बेचकर घर वापस लौट रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के समीप बोलेरो सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से 7.93 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी सुधा सिंह ने घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी व थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की थी।