फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

ट्रेन से स्लोवाकिया के लिए रवाना हुए हेमेंद्र सिंह

Tue, 01 Mar 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
ट्रेन में सवार हेमेन्द्र सिंह। - फोटो : MAHOBA
महोबा। खारकीव में फंसे जिले के दो छात्र चरखारी के हेमेंद्र सिंह व पनवाड़ी के राज द्विवेदी के वतन वापसी का रास्ता आसान हो गया है। ंहेमेंद्र ट्रेन से स्लोवाकिया के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से उनको भारत भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चरखारी के जयेन्द्र नगर निवासी हेमेंद्र सिंह ने परिजनों से बातचीत कर बताया कि हम खारकीव से लबीब तक ट्रेन से पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से स्लोवाकिया जाएंगे। उन्हें बताया गया कि तत्काल खारकीव स्टेशन पहुंचे यहां से बॉर्डर के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। हम लोग खतरा लेकर स्टेशन पैदल जाने के लिए मजबूर थे, हमारे पास इसके अलावा कोई चारा भी नहीं था। हम लोग तुरंत स्टेशन पहुंचे और वहां अपना ग्रुप बनाकर ट्रेन में बैठ गए। अब हमें खारकीव से कीव तक केवल मिसाइल और एयर स्ट्राइक का ही खतरा है और अब हम रास्ते में हैं। किसी तरह बॉर्डर पार जाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन

राज हंगरी के लिए रवाना हुए
महोबा। ग्राम पंचायत पनवाड़ी के प्रधान संजय द्विवेदी के पुत्र राज द्विवेदी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारतीय छात्र की मौत के बाद छात्र भयभीत हैं। राज ने परिजनों ने बातचीत कर बताया कि एंबेसी से कहा गया है कि आप लोग हंगरी पहुंचे वहां से आपको फ्लाइट मिल जाएगी। हम लोग अपने साथियों के साथ हंगरी के लिए निकल चुके हैं, वहां पहुंच कर सूचित करेंगे। वहीं राज के पिता ने बेटे की सकुशल वापसी के हवन पूजन कर भोलेनाथ से प्रार्थना कि वह जल्द वापस आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed