फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
उपकारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम -एसपी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। डीएम-एसपी ने मंगलवार को उप कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों की जांच पड़ताल की और बंदियों को मिलने वाली भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी की। इतना ही नहीं बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं भी जानी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जेल परिसर में साफ-सफाई, बंदियों के खाने व रहने की व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही बंदियों की भी चेकिंग कराई गई। जिसमें किसी के पास से भी मोबाइल, अवैध असलहा व नशे की सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

तकरीबन सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि सुरक्षा के प्रति कोई लापरवाही न की जाए, जेल में किसी भी तरह की आपत्तिजनक कोई वस्तु न पहुंच सके। इस दौरान एसपी सुधा सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर अहमद, जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed