फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

प्रशिक्षण में नदारद कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
प्रशिक्षण का जायजा लेते प्रेक्षक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। विधानसभा क्षेत्र महोबा के लिए नामित सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम माथिवनन ने डीईओ मनोज कुमार के साथ मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को द्वितीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा में 216 पोलिंग पार्टियों के 857 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में पीठासीन अधिकारी सरगम खरे, अयोध्या प्रसाद, रसीदा खातून, शैलेंद्र चतुर्वेदी तथा द्वितीय पाली में मतदान अधिकारी द्वितीय शशिप्रभा, कमलेश यादव एवं नीता शर्मा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लिए जाने तथा लापरवाही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए । कहाकि सभी कार्मिक अपना बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से लगवा लें अन्यथा निलंबन आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया जैसे ईवीएम संचालन आदि का विधिवत प्राप्त कर लें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अपने समक्ष कई कार्मिकों से ईवीएम का संचालन करवाया।

इस दौरान प्रभारी कार्मिक डॉ. हरिचरन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, प्रभारी प्रशिक्षण चित्रसेन सिंह, एसडीम महोबा सदर जितेंद्र सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed