फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

युवक को गोली मारने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
अजनर (महोबा)। किशोर को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को पकड़ भी लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश में हमला करने की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

महुआबांध गांव निवासी राधेश्याम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम वे अपने भतीजे सोहिल यादव (16) के साथ खेत से घर लौट रहे थे। तभी वीरेंद्र राजपूत ने अपने तीन साथियों के साथ उसे दरवाजे पर रोका और फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वीरेंद्र ने ही सोहिल के पेट में गोली मारकर उसे घायल किया है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। राधेश्याम के मुताबिक हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इन्हीं लोगों ने सोहिल की मां के साथ मारपीट की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र राजपूत, राजाराम, नीतेंद्र राजपूत व रवींद्र राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर एसपी आरके गौतम ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में चर्चा है कि सोहिल का सोमवार को तिलक था, उसके बाद ही उस पर जानलेवा हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed