{"_id":"61fd67a3435e1f390952d536","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6788743143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालक के लिए लगाया जाम
विज्ञापन
खरेला-मुस्करा मार्ग में जाम लगाए परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक से खेलते समय लापता हुए पांच वर्षीय मासूम का 72 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। घटना से आक्रोशित परिजनों व मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार की सुबह खरेला-मुस्करा मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे तक जाम लगे रहने के दौरान परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर खोजबीन में सहयोग न करने का आरोप लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष व थाना पुलिस ने 24 घंटे में बच्चे को ढूंढने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
कस्बे के मोहल्ला मानिक निवासी मदन अनुरागी का पांच वर्षीय पुत्र प्रथम अनुरागी एक फरवरी की शाम घर के दरवाजे पर दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। देर शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। पूरे गांव व रिश्तेदारियों में खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब पिता ने थाना खरेला में तहरीर देकर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई थी। तीन दिन का समय बीत जाने के बाद भी मासूम का सुराग न लगने पर परिजनों को धैर्य जवाब दे गया।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे परिवार की महिलाओं, पुरुषों व पड़ोसियों ने खरेला-मुस्करा मार्ग पर जाम लगाया दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, थानाध्यक्ष दिनेेश तिवारी ने परिजनों व पड़ोसियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और 24 घंटे के अंदर मासूम की खोज कराने का भरोसा दिया। तब जाम खुल सका। जिससे डेढ़ घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।