{"_id":"61faab386693e54c1e58a7a6","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6784812104","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ग कबड्डी में हेवतपुरा प्रथम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं महिला खिलाड़ी।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
पनवाड़ी (महोबा)। महिला वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान पर हेवतपुरा और द्वितीय स्थान पर दिदवारा रहा। पनवाड़ी ब्लॉक के हेवतपुरा खंगारन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में पनवाड़ी ब्लॉक के गांवों के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद, दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान दिदवारा और द्वितीय स्थान पर हेवतपुरा रहा। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में सनी दिदवारा प्रथम, द्वितीय स्थान पर हीरेन्द्र हेवतपुरा रहा। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम संगीता दिदवारा, द्वितीय रिया दिदवारा रही। 200 मीटर दौड़ में सनी दिदवारा प्रथम व राहुल हेवतपुरा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम व द्वितीय रहे खिलाड़ियों को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिये चयनित किया गया। इस दौरान फूल सिंह, महेश, नेहरू युवा कें द्र के प्रभात मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।