फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

शादी का झांसा देकर सिपाही ने बनाए संबंध, दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 02 Feb 2022 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
पनवाड़ी (महोबा)। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनवाड़ी थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक दिन पहले विवाद के चलते युवती ने जहर खा लिया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिपाही अभिषेक कुमार मूलरूप से कानपुर देहात के झींझक का रहने वाला है। उसके साथ एक युवती भी काफी समय से रह रही थी। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान सिपाही की शादी की दूसरी जगह तय हो गई। इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 27 जनवरी को अभिषेक ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया था। इसके बाद एक फरवरी को युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इससे मामला तूल पकड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। गुरुवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed