{"_id":"61f976d1d815a678be03d4ed","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6783404175","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी लाखों की चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी लाखों की चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के आल्हा चौक के समीप स्थित सराफा की दुकान से हुई 23 लाख की चोरी के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना का खुलासा न होने से सराफा व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि आल्हा चौक के समीप स्थित शहर के मलकपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण की सराफा दुकान अलंकार ज्वैलर्स से 30 जनवरी की रात चोरों ने रोशनदान काटकर अंदर प्रवेश किया था। चोर दुकान से 20 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण व 5,300 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए सराफा बाजार बंद रखा था। अपर एसपी आरके गौतम ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं।
घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस टीमें किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी हैं। फिंगरप्रिंट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सराफा व्यापार यूनियन के अध्यक्ष अन्नी सोनी का कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो सराफा व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें गठित हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।