{"_id":"61eee7d9ee6ff472ef68c8c5","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6770940118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नामांकन, प्रत्याशी संग जा सकेंगे सिर्फ दो समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नामांकन, प्रत्याशी संग जा सकेंगे सिर्फ दो समर्थक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट परिसर में कक्ष से 100 मीटर की परिधि में मजबूत बैरिकेडिंग कराई गई है। पुलिस बल के साथ ही जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे।
नामांकन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशी की गाड़ी में सिर्फ चार समर्थक ही रहेंगे। प्रत्याशी और दो समर्थकों को उतारने के बाद बैरीकेडिंग के पास पार्क हो जाएगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो समर्थक ही जा सकेंगे। बैरिकेडिंग के पास कोविड डेस्क बनेगी, जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था होगी। एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरएस वर्मा को बैरीकेडिंग से कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम भी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन की ओर नहीं आ सकेंगे वाहन
एसपी सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन रोड पर डायवर्जन किया गया है। इस तरफ सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। नामाकंन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो क्षेत्राधिकारी, चार थाना प्रभारी, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, पांच दरोगा, 25 मुख्य आरक्षी, 10 महिला आरक्षी और एलआईयू के जवान, एक प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
निर्वाचन की अधिसूचना- 25 जनवरी
नामांकन की अंतिम तिथि- 01 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 02 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 04 फरवरी
मतदान का दिनांक- 20 फरवरी
मतगणना- 10 मार्च
यहां कर सकेंगे नामांकन
विधानसभा क्षेत्र नामांकन का स्थान
महोबा न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी
चरखारी न्यायालय कक्ष, चकबंदी अधिकारी महोबा