{"_id":"61d345c0612f1808f95e9984","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp673357429","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के चालक-परिचालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के चालक-परिचालक की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान बिना टिकट 40 यात्रियों के मिलने के मामले में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। मुख्यालय की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में चार टीआई पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं।
30 दिसंबर को बांदा जिले के मटौंध में महोबा डिपो की बस में लखनऊ से आए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग की थी। चेकिंग में 40 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए थे। इसके बाद चालक-परिचालक का रूट आफ की कार्रवाई की गई थी। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा अशोक कुमार ने टीआई जेपी पांडेय, मूवीन अहमद, जेके गुप्ता व डीआर सिंह को निलंबित कर दिया था।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महोबा हेमंत मिश्रा ने बताया कि चालक मो. इसराइल व परिचालक देवेंद्र तिवारी को मुख्यालय से आई रिपोर्ट के आधार पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। मामले में भी अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।