फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

हादसों को दावत दे रहे झूलते तार

Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
नगर पालिका के टाउन हॉल के समीप झूलते तार - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर में जिस तरह से विद्युत तारों का जाल फैला हुआ है, वह बड़े खतरे को दावत दे रहा है। बिजली तारों के जाल से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं क्रास रोड लाइनों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालात यह है कि मुख्य मार्गों के पास फैले तारों के मकड़जाल में कुछ भी खराबी होने पर उनके आसपास रह रहे लोगों को पूरा दिन बिजली समस्या से जूझना पड़ता है। दो दिन पहले गांधीनगर वार्ड में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से एक दर्जन घरों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक से परमानंद चौक के मुख्य मार्ग में जगह-जगह तार सड़कों पर झूल रहे हैं। स्थिति यह है कि तेज आंधी व बारिश में तारों के आपस में चिपकने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। मोहल्लेवासियों के द्वारा कई बार इससे अवगत कराया गया लेकिन जिम्मेदार अनजान बने हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बने घरों के बगल से तार झूल रहे हैं।
विज्ञापन

जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। वहीं नगर पालिका के टाउन हाल के पास बिजली तारों की दो-दो लाइनें जमीन से छह फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। इसी तरह आल्हा चौक के पास एक वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हुए पोल को आज तक नहीं बदला गया और टेढ़े विद्युत पोल के सहारे ही आसपास के घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है जबकि छह माह पहले क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने के लिए नया विद्युत पोल लगा दिया गया लेकिन उसमें आजतक बिजली लाइनों को शिफ्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
28 जुलाई को कल्याण सागर मोहल्ले में बिजली के पोल पर करंट आने से बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साएं परिजनों व मोहल्लेवासियों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था और झूलते तारों को व्यवस्थित कराए जाने की मांग की थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी शहर में ज्यादातर स्थानों पर बिजली तारों की यही हालत है।
केस-2
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे यात्रियों से भरी रोडवेज बस में बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर तार टूटकर गिर गया। जिसमें बस को रोककर सूझबूझ के साथ यात्रियों को नीचे उतारा गया। बाद में विद्युत विभाग द्वारा आपूर्ति बंद कराकर बिजली लाइन को बस से हटाया गया और यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। इस तरह से एक बड़ी घटना होने से टल गई थी।

शहर में विद्युत पोलों से जो तार झूल रहे हैं। वह उपभोक्ताओं के घरों के लिए गईं हैं। सड़कों पर झूल रहे तारों को भी व्यवस्थित कराया जाएगा।
अनूप सिंह
एसडीओ विद्युत

मुख्य मार्ग में सड़कों पर झूल रहे बिजली के तार

मुख्य मार्ग में सड़कों पर झूल रहे बिजली के तार- फोटो : MAHOBA

घरों के बगल से निकले तार

घरों के बगल से निकले तार- फोटो : MAHOBA

आल्हा चौक के समीप लगा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल

आल्हा चौक के समीप लगा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed