{"_id":"5ec964d48ebc3e9ac806f290","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5617014103","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही अदा करें ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर ही अदा करें ईद की नमाज
विज्ञापन
महोबा। मुस्लिम समुदाय के लोग परिवार के साथ अपने घर में ही ईद की नमाज अदा करें। साथ ही त्योहार पर एक-दूसरे से गले मिलने से परहेज करें। यह बात शनिवार को डीएम अवधेश कुमार तिवारी धर्म गुरुओं, समाजसेवियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही।
डीएम ने बताया कि कोरोना महामारी चलते से जिले में ईद-उल-फितर त्योहार शांतिपूर्ण व सरकारी गाइड लाइंस के अनुसार मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह बंद रहेंगे। किसी को भी मस्जिद, ईदगाह व अन्य जगहों पर एक साथ नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। पनवाड़ी जैसी घटना की पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने व्यापारियों से बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान देने की अपील की। डीएम ने जिले के लोगों को ईद-उल-फितर त्योहार की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए प्रेम व सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। एसपी मणिलाल पाटीदार ने कहा कि लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, शहर काजी मोहम्मद आफाक हुसैन, समाजसेवी शरद तिवारी, व्यापार मंडल से सेवक नंदवानी, रामजी गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।