{"_id":"5ec2b75f8ebc3ee532420696","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5608089110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से मचा हड़कंप
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। क्षेत्र के रिछा गांव में एक प्रवासी श्रमिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे गांव को बैरिकेडिंग करके सील कर दिया। प्रवासी श्रमिक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है। हालांकि प्रशासन इस रिपोर्ट को सही नहीं मान रहा है। श्रमिक का सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजा गया है। साथ ही उसके परिवार के चार सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
रिछा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था। 14 मई को उसने जांच कराई। इसके बाद रविवार की रात को वह पत्नी को छोड़कर दिल्ली से अपने गांव लौट आया। सोमवार को श्रमिक के पास दिल्ली से आई। बताया गया कि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे वह घबरा गया और ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। प्रधान ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, तो हड़कंप मच गया।
एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस और सीएमओ स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर रिछा गांव पहुंचे। वहां पर श्रमिक का पूरा घर और आसपास की गलियां सैनिटाइज कराकर पूरे गांव को चारों तरफ से बल्ली लगाकर सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सुमन का कहना है कि प्रवासी श्रमिक को कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मानकर बांदा भेज दिया गया है। उनके पास अभी कोई कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नहीं आई है। प्रवासी श्रमिक के बताने पर उसे संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजा दिया है। साथ ही गांव में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।