{"_id":"5e7f69498ebc3e773e231bac","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5527254147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए लोगों के घरों में लगाए जा रहे पंपलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए लोगों के घरों में लगाए जा रहे पंपलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोरोना से बचाव के लिए जिले में बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। उन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों के घरों के बाहर पंफ्लेट चस्पा किया जा रहा है। पंफ्लेट में संबंधित व्यक्ति का नाम और घर में रहने की तारीख के साथ लोगों को इनके घर न जाने की अपील की जा रही है। सीएमओ डॉ. सुमन ने चिकित्सा अधीक्षकों को दो दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अन्य राज्यों या देशों से आए लोगों के घर के बाहर पंफ्लेट होम क्वारंटीन लिखकर चस्पा किया जा रहा है। इसमें बाहर से आए व्यक्ति का नाम, पता, व्यक्तियों की संख्या और क्वारंटीन की तिथि दर्ज की जा रही है। बाहर से आए व्यक्ति को घर पर भी परिवार से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
अगर परिवार में एक भी कोरोना संक्रमित है तो उस घर के सभी लोगों को यह बीमारी हो सकती है। ऐसे में इस बीमारी से परिवार को बचाने के लिए कम से कम 14 दिन अलग रहें। सीएमओ ने कहा कि सभी चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारियों व प्रभारियों को बाहर से आए लोगों के घरों के दरवाजे पर पंफ्लेट लगाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। रोजाना कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है।