फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

आग लगने से मटर की फसल जली

Fri, 27 Mar 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
आग की घटना में जली मटर की फसल। - फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना क्षेत्र के ग्राम ग्योढ़ी में खेत में रखी मटर की फसल में अचानक एचटी लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे करीब 80 हजार रुपये की मटर की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्राम ग्योढ़ी निवासी जगन्नाथ ने करीब चार बीघा में मटर की फसल बोई थी। मटर पककर तैयार होने के बाद किसान ने कटाई कराकर खेत में रख दी थी। दो दिन से खेतों में रखी मटर की फसल की थ्रेसिंग कराने के लिए किसान थ्रेसर मशीन की तलाश कर रहा था। 28 मार्च को थ्रेसर मशीन आना थी लेकिन शुक्रवार को ही अचानक एचटी लाइन से निकली आग की चिंगारी फसल में गिर गई। जिससे मटर की फसल धूं-धूंकर जलने लगी। फसल में आग लगते ही किसान दौड़ पड़ेे और ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग पर काबू नहीं हो सका। किसानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास खेतों में खड़ी सूखी फसल बच गई। सूचना देने के बाद भी दमकल गाड़ी के मौके पर न पहुंचने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed