फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

कम उपज देख किसान की सदमे से मौत

Fri, 27 Mar 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
जगतदेव की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम ननौरा में खेत की कटाई के दौरान उपज कम देखकर किसान की सदमे से मौत हो गई। उस पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। किसान के पास 22 बीघा जमीन थी। अच्छी फसल होने के कारण किसान को कर्ज अदायगी की उम्मीद थी लेकिन अचानक ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

ग्राम ननौरा निवासी जगत देव (70) पुत्र मिहीलाल कृषि कार्य करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बेटा कमलेश भी उसका हाथ बटाता था। इस साल 22 बीघा खेत में गेहूं, मटर, राई की फसल बोई थी। किसान जगत देव ने एक बैंक से डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी लिया था। इस साल अच्छी फसल होने के कारण वह कर्ज की अदायगी की उम्मीद लगाए था लेकिन प्रकृति के कहर से उसकी फसल पहले खेतों में गिर गई। बाद में ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान अपने खेतों की कटाई करा रहा था। जहां पर उपज काफी कम निकलने पर वह सदमा लगने पर खेत में ही गिरकर बेहोश हो गया। इससे आसपास के किसान दौड़ पड़े और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। तहसीलदार बालकृष्ण सिंह का कहना है कि मौके पर लेखपाल को भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed