{"_id":"6366a9ab2631647de756207f","slug":"mahoba-mp-will-get-60-and-up-will-get-40-percent-water-from-urmil-dam-mahoba-news-knp7267674141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : उर्मिल बांध से एमपी को 60 व यूपी को 40 फीसदी मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : उर्मिल बांध से एमपी को 60 व यूपी को 40 फीसदी मिलेगा पानी
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। उर्मिल बांध का 40 फीसदी पानी महोबा और 60 फीसदी मध्य प्रदेश के छतरपुर को दिया जाएगा। इस पर दोनों प्रदेशों केे सिंचाई विभाग के अधिकारियों में सहमति बन गई है। ये पानी सिंचाई के साथ पेयजल के लिए संरक्षित होगा।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में इस समय 233.60 मीटर पानी भंडारित है। शनिवार को उर्मिल बांध के गेेस्ट हाउस में दोनों प्रदेशों को अधिकारियों की बैठक में पानी के बंटवारे पर चर्चा की गई।
अधीक्षण अभियंता श्यामजी चौबे ने बताया कि बंटवारे में 12.96 मिलियन घन मीटर पानी महोबा जिले को मिला है। इसमें 6.96 मिलियन घन मीटर पानी सिंचाई और छह मिलियन घन मीटर पेयजल के लिए संरक्षित किया जाएगा। इसी से शहर को पेयजल की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
बैठक में सिंचाई के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद, एसडीओ राजऋषि वाजपेयी, अवर अभियंता रोहित कुमार, छतरपुर के अधिशासी अभियंता सीबी अहिरवार, एसडीओ लता वर्मा आदि मौजूद रहे।