फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news

ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में सपाइयों ने निकाली पदयात्रा

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news
शहर में पदयात्रा निकालते सपा छात्रसभा के पदाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देश पर सपा व्यापार सभा ने ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में पदयात्रा निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों से ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा व्यापार सभा की पदयात्रा ऊदल चौक से शुरू होकर इलेक्ट्रॉनिक, मेन बाजार होते हुए खनगा बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि आनलाइन खरीदारी से खुदरा व्यापार को नुकसान हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव ने कहा कि 2025 तक मोहल्ले स्तर की दुकानें समाप्त हो जाएगी। भाजपा सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। इससे बेरोजगारी, भुखमरी बढ़ गई है। पदयात्रा में पूर्व राज्यमंत्री सिद्ध गोपाल साहू, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह नाना, वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी, सुभाष बाबू चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंभकरन यादव, शाहिद राजू, जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव, ताहिरउद्दीन सिद्दीकी, सुभाष सैनी, त्रिलोक मोहन तिवारी, योगेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed