{"_id":"6173029723197b3a9c1d2999","slug":"mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp659799610","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने से नाराज परिवार कांटे बिछाकर धरने पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने से नाराज परिवार कांटे बिछाकर धरने पर बैठा
ास्ते में कांटे बिछाकर धरने पर बैठा परिवार।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
खन्ना (महोबा)। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा न मिलने से नाराज परिवार कांटे बिछाकर धरने पर बैठ गया। पुलिस ने आश्वासन देकर मामले को शांत कराया ।
विज्ञापन
कस्बा खन्ना निवासी सईयादीन प्रजापति की जमीन टोल प्लाजा के पास सवा दो बीघे जमीन थी । टोल में किसान की एक बीघा दो बिसुवा जमीन अधिग्रहीत हुई थी ।जिसका मुआवजा किसान को एनएचए आई के माध्यम से छह लाख रुपया मिला था। किसान का आरोप है कि शेष जमीन पर एनएचएआई ने कब्जा कर लिया। किसान को मुआवजा नही दिया । किसान ने शुक्रवार को अपने बेटे रामबाबू व बहू रिचा दो माह की बच्ची लिए परिवार सहित टोल प्लाजा ऑफिस का रास्ता रोक धरने पर बैठ गया। पीड़ित किसान ने कहा कि वह सात साल से मुआवजा के लिए भटक रहे हैं लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। जिससे टोल में तैनात अधिकारियों के हड़कंप मच गया। टोल के अधिकारियों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एस आई राजेश कुमार पुलिस बल के धरना में बैठे लोगों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।