फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news

झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, घरों व दुकानों में घुसा पानी

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news
झमाझम बारिश से जलमग्न सड़क। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में सोमवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान पर काले बादल छाने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं घरों व दुकानों में पानी भरने से लोगों को हजारों का नुकसान हुआ है। 24 घंटे में जिले में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अचानक तेज हवाओं और बिजली कड़कने लगी। शाम करीब साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश होने से पालिका प्रशासन द्वारा नालों की बढ़वाई ऊंचाई व सफाई की पोल खुल गई। सड़क पर दो से तीन फीट ऊंचा पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। वहीं आल्हा चौक, इंडियन बैंक के समीप, परमानंद चौराहा आदि स्थानों पर जलभराव होने से घरों व दुकानों में पानी भर गया। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से पानी निकालते नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए मुफीद है। रबी फसल की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को फायदा होगा। 24 घंटे के अंदर 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से कच्चा मकान गिरा
पनवाड़ी। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई। कस्बा पनवाड़ी निवासी नरेंद्र पांडेय का कच्चा मकान सोमवार की शाम तेज बारिश होने पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। हालांकि गृहस्थी का सामान मलबे में दबने से बर्बाद हो गया। वहीं कस्बे के तिवारीपुरा में विद्युत पोल के सपोर्टर में करंट उतरने से चंद्रभान यादव की एक बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed