{"_id":"61ba371298646918c077ac5a","slug":"mahoba-mahoba-news-knp669751078","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा कुलपहाड़ निवासी गल्ला व्यापारी सुशील गोयल (38) ने बुधवार को आर्थिक तंगी के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी कार्य से बाहर गए परिजन जब घर लौटे तो देखा कि सुशील का शव फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुशील के पिता संतोष गोयल की छह साल पहले मौत हो चुकी है।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सुशील गल्ला का व्यापार करता था। बाद में ट्रक चलाना शुरु कर दिया लेकिन व्यापार में लगातार घाटा होने से परिवार में आए दिन विवाद होता था। जिससे वह तनाव में रहते थे। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।