फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news,carona

राहत : तीन दिन में 6 फीसदी बढ़ा रिकवरी रेट

Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news,carona
महोबा। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पिछले कई दिनों से लगे लॉक डाउन का असर अब दिखने लगा है। संक्रमण की रफ्तार में कमी आ रही है। साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। पिछले तीन दिनों में जनपद के रिकवरी रेट में 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह 78 से बढ़कर 84 फीसदी हो गया है। तीन दिन में 108 मरीज मिले हैं जबकि 336 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोविड-19 की जांचों में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे सभी मोहल्लों व गांवों में पैर पसारता जा रहा है। एक महीने में कोरोना का संक्रमण जिले वासियों के ऊपर कहर बनकर बरपा है। बीते बीस दिनों में तो हालात यह रहे कि पॉजिटिव मरीजों का आंकडा एक दिन में दो सौ से ढाई सौ तक पार कर चुका है। पिछले तीन दिनों से नए मरीजों के मिलने में कमी आई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.जीआर रत्मेले ने बताया कि रविवार को 63, सोमवार को 35 और मंगलवार को 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों में रोजाना क्रमश: 141, 112 व 83 मरीज स्वस्थ हो गए। इससे रिकवरी रेट में सुधार हुआ और रिकवरी रेट 84.28 पहुंच गया है। जनपद में अब तक 4014 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 3364 ठीक हो गए हैं। हालांकि 45 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि कोरोना से रिकवरी रेट काफी अच्छा है। ज्यादातर स्वस्थ हुए मरीज 25 से 40 आयु वर्ग के हैं। उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने की वजह से वह ठीक हो गए। कोरोना को लेकर घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। विभाग के पास पर्याप्त संसाधन हैं और वह व उनकी पूरी टीम पूरी क्षमता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed