फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news,carona

अफवाहों से बचें टीकाकरण अवश्य कराएं

Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news,carona
महोबा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रति जागरुकता को लेकर तहसील चरखारी के ग्राम अस्थोंन में ग्राम निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें सलाह दी गई कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। किसी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील भी की गई। बैठक में कई लोगों को मेडीकेशन किट वितरित की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एडीएम आरएस वर्मा ने की। इस मौके पर ग्रामवासियों को बताया गया कि कोरोना से बचने के लिए जरूरी एतिहात बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हाथों को बार-बार साबुन से अच्छी तरह से धोएं। गांव में यदि कोई व्यक्ति खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि से पीड़ित है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य से संपर्क कर अपनी जांच कराए और आवश्यक उपचार लें। गांव में अभी तक मात्र 50 लोगों ने टीकाकरण कराया है, इसको लेकर एडीएम ने कहा कि अफवाहों से बचें और अपना टीका लगवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि यदि किसी व्यक्ति को खांसी जुकाम से बुखार है तो उसकी तत्काल जांच करवाएं और लक्षण युक्त लोगों को मेडीकेशन किट उपलब्ध कराएं। इस मौके पर एडीएम ने बताया कि ग्राम क्षेत्रों में कोरोना की निगरानी हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ग्राम अस्थोंन के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कृषि अधिकारी द्वारा अभी तक एक बार भी भ्रमण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की इस लापरवाही की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार चरखारी, नायब तहसीलदार चरखारी, लेखपाल अस्थोंन, आंगनबाड़ी, आशा, सफाई कर्मी आदि ग्राम निगरानी समिति के सदस्य तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed