{"_id":"633b337b1660a8551d0381b8","slug":"mahoba-in-laws-and-maternal-side-clashed-report-on-15-mahoba-news-knp7215442188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Crime: ससुराल व मायके पक्ष के लोग भिड़े, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Crime: ससुराल व मायके पक्ष के लोग भिड़े, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Oct 2022 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
महोबा जिले के पनवाड़ी में पति-पत्नी के विवाद को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली कुलपहाड़ के जैतपुर निवासी शमी अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री सबा की शादी पनवाड़ी निवासी शकील के साथ की थी।
ससुरालीजन पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं और तलाक की धमकी देते हैं। 30 सितंबर को बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। सूचना पर पिता और भाई ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शोएब, सनी, अनीस, शहीद, रफीक, रहीस व शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर दूसरे पक्ष की नजमा अंसारी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शमी अंसारी, हारुन, असलम, आकिब, यासर, राजा, रेशमा व रसीदन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।