{"_id":"63470511a91c470f664d14eb","slug":"mahoba-hamirpur-mp-s-son-won-the-trophy-in-polo-mahoba-news-knp7229389105","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : हमीरपुर सांसद के बेटे ने पोलो में जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : हमीरपुर सांसद के बेटे ने पोलो में जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
महोबा। जयपुर में खेली गई लीला महाराजा सवाई मान सिंह पोलो कप प्रतियोगिता में जिले के कीर्तिदेव वर्मन ने मोस्ट वैल्यूबल प्लयेर ट्रॉफी जीती है। उन्हें मोस्ट प्रोमेसिंग अपकमिंग प्लयेर का अवॉर्ड भी मिला है। कीर्तिदेव सांसद सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पुत्र हैं।
कीर्तिदेव वर्मन नौ साल की आयु से ही घुड़सवारी की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेते आ रहे हैं। इक्विस्ट्रियन शो जपिंग और ड्रेसाज में प्रतिभाग कर कई मेडल जीत चुके हैं।
जयपुर में तीन से नौ अक्तूबर तक आयोजित हुए पोलो कप में देश के कई पोलो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेयो व्हाइट टीम से जयपुर के वर्तमान राजा पद्मनाभ सिंह और कीर्तिदेव ने खेलते हुए निर्णायक गोल करके अपने टीम को बराबरी पर पहुंचाया।
विज्ञापन
महोबा के सबसे कम उम्र के पोलो खिलाड़ी कीर्तिदेव के इस शानदार प्रदर्शन पर जोधपुर के महाराज गजसिंह ने पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया। कीर्तिदेव वर्मन के इस प्रदर्शन से परिजनों और जनपदवासी के गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।