{"_id":"63519d1b8ad7152b68310929","slug":"mahoba-father-shoots-son-with-licensed-gun-mahoba-news-knp724372354","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : पिता ने बेटे को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : पिता ने बेटे को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली
विज्ञापन
महोबा। छिकहरा गांव में सौतेले भाई के साथ रहने पर गुरुवार को पिता ने लाइसेंसी बंदूक से छोटे बेटे को गोली मार दी। गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। बड़े बेटे ने पिता के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
छिकहरा गांव के मूल निवासी शिवनारायण शर्मा शहर के सत्तीपुरा में रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी अशोकरानी से बेटा सत्यनारायण और दूसरी सरोज से बेटा सत्यदेव (19) है। विवाद के चलते अशोकरानी मायके में रहती हैं। सत्यनारायण छिकहरा में रहता है। सत्यदेव भी एक महीने से सत्यनारायण के साथ गांव में रह रहा था।
पिता सत्यदेव को सत्यनारायण के साथ रहने से मना करता था। गुुुुरुवार सुबह पिता और मां ने सत्यदेव पर सत्यनारायण के साथ न रहने का दबाव डाला। आरोप है कि सत्यदेव नहीं माना तो पिता ने लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से सत्यदेव घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सत्यदेव ने पुलिस को बताया कि कहासुनी होने पर पिता ने पहले हवाई फायर किया, फिर गोली मार दी। सत्यनारायण ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने छीना झपटी में गोली चलने की बात कही है। मामले की जांच कराई जा रही है।