{"_id":"5f3036f68ebc3e3d032f8afc","slug":"mahoba-congress-mahoba-news-knp5759859129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति मनाकर सेनानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति मनाकर सेनानियों को किया याद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अगस्त क्रांति का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी थी। महात्मा गांधी ने मुंबई में जनता से आह्वान किया था कि अपनी आजादी के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ें। इस पर पूरे देश में जगह-जगह आंदोलन की ज्वाला उठी।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी, अरूणा, आसिफ अली समेत कई नेताओं ने आंदोलन की भूमिगत संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले सभी शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को कार्यकर्ताओं ने नमन किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, शहंशाह अली व पूर्व जिला महासचिव मोहम्मद शफीक मौजूद रहे।