{"_id":"afad3d7d997f9326d7022991bb5e10da","slug":"mahoba-communal-tension-arson-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में सांप्रदायिक तनाव, आगजनी, बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में सांप्रदायिक तनाव, आगजनी, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। महोबा के कुलपहाड़ कस्बे में गाय के बछड़े की चाकू मारकर हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। बछड़े की मौत से आक्रोशित लोगों ने सब्जी मंडी स्थित दुकानों में आग लगा दी। एक के बाद एक करीब एक दर्जन दुकानें जल गईं। एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई जिसमें कई चुटहिल भी हुए। मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने लोगों को खदेड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। कस्बे में तनाव को देखते हुए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। डीआईजी ने खुद गलियों में रूट मार्च किया।
कस्बे की सब्जी मंडी में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे किसी दुकानदार ने बछड़े पर चाकू से हमलाकर दिया। थोड़ी देर बाद ही बछड़े की मौत हो गई। बछड़े का रक्तरंजित शव देखकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। बड़ी संख्या में इकट्टा हुए लोगों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए आग लगा दी। देखते देखते एक दुकान से दूसरी दुकान धू धूकर जल उठीं। बवाल की आशंका में लोग घरों में दुबक गए। दुकानदार सब्जी मंडी छोड़कर भाग गए। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी दौरान आग से एक दुकान पर सिलेंडर फटा तो लोगों ने इसे बम का धमाका समझा। भगदड़ में कई लोग गिरकर चुटहिल हो गए। हालांकि इस दौरान कई दुकानदारों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर तितर बितर किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में दुकानदार रज्जाक, शाहरुख, उस्मान, मोहम्मद शमी, डब्बू, सज्जन, राघवेंद्र, मजीद और रईस की चूड़ी, बक्सा व सब्जी की दुकानें जल गईं।
कस्बे में तनाव फैलता देख बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल बुला लिया गया। बाद में बांदा से भी फोर्स बुलाना पड़ा। बवाल के मद्देनजर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलौत, अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी केके गहलौत ने बताया कि तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।