{"_id":"635447032ab20660e7733e1e","slug":"mahoba-amit-got-first-place-in-tabla-pakhawaj-and-flute-mahoba-news-knp7247026114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : तबला, पखावज व बांसुरी में अमित को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : तबला, पखावज व बांसुरी में अमित को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
महोबा। उभरते संगीतकार अमित विश्वकर्मा ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की तीन विधाओं तबला, पखावज और बांसुरी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
संगीत नाटक अकादमी ने तीन महीने पहले प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता आयोजित की थी। किशोर वर्ग की तबला, पखावज व बांसुरी स्पर्धा में अमित विश्वकर्मा समेत 30 उभरते संगीतकारों ने प्रतिभाग किया था। तीनों ही स्पर्धाओं में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
19 अक्तूबर को संत गाडगे प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित उल्लास उत्सव में पद्मश्री मालिनी अवस्थी व संगीत नाटक अकादमी के निदेशक तरुणराज ने अमित को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि ये मुकाम संगीताचार्य अबोध सोनी और नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक विष्णु पांडेय के निर्देशन में मिला है।