{"_id":"5f5faad78ebc3e5062441733","slug":"mahoba-after-the-death-of-the-businessman-every-eye-was-moist-and-silent-on-the-tongue-mahoba-news-knp5826562147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः व्यापारी की मौत के बाद हर आंख नम और जुबां पर दिखी खामोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः व्यापारी की मौत के बाद हर आंख नम और जुबां पर दिखी खामोशी
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कबरई के क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद हर आंख नम और लोगों की जुबां पर खामोशी दिखी। उनके अंतिम संस्कार से लेकर पूरे दिन माहौल गमगीन रहा। क्रशर व्यापार के साथ इंद्रकांत सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। कोरोना संकट के दौरान व्यापारी ने राशन पैकेट बांटकर दर्जनों गरीब परिवारों को मदद पहुंचाई थी। उनके इन कार्यों से लोग खासे प्रभावित रहते थे लेकिन गोली मारकर उनकी हत्या किए जाने से लोग दुखी हैं।
तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एक सप्ताह पहले वीडियो वायरल करने के 24 घंटे बाद अज्ञात लोगों द्वारा क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मार दी गई। रविवार की देर शाम उनकी मौत की खबर आने पर हर कोई गमगीन हो गया। घटना को लेकर लोगों की आंखें नम नजर आईं। अंतिम संस्कार में हर कोई शामिल होने के लिए घर से निकल पड़ा। लोगों की जुबां पर खामोशी बता रही थी कि कस्बावासी उनकी मौत से कितने आहत हैं।
मृतक व्यापारी क्रशर व्यापार के साथ सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे। ठंड के मौसम में अलाव जलवाना, गरीबों को कंबल बांटना जैसे सामाजिक कार्य उनके द्वारा किए जाते थे लेकिन षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या किए जाने की घटना से लोगों में गुस्सा दिखा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने भी इंद्रकांत को न्याय और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।