{"_id":"6136164d8ebc3e88b96cd10e","slug":"mahoba-abvp-putla-dahan-mahoba-news-knp6504407163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बयानबाजी पर एबीवीपी ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बयानबाजी पर एबीवीपी ने फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लेखक, गीतकार जावेद अख्तर की आरएसएस पर टिप्पणी से हिंदू संगठन नाराज हैं। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के आल्हा चौक में विरोध प्रदर्शन कर जावेद अख्तर का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जावेद अख्तर आरएसएस से माफी मांगे।
एबीवीपी के जिला संयोजक शिवनंदन मुखिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता आल्हा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने जावेद अख्तर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में कार्यकर्ताओं ने गीतकार जावेद अख्तर का पुतला फूंका। कहा कि आरएसएस जैसे हिंदू संगठन की तुलना तालिबान से करने वाले जावेद अख्तर को तत्काल माफी मांगना चाहिए।
इस प्रकार की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में जिला सह संयोजक गजेंद्र साहू, नगर मंत्री आदित्य निगम, सुयश मौर्या, मोहित घोष, हिमांशु कश्यप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।