{"_id":"a283cf111be00ec475ca69cf564f0fdd","slug":"made-a-fuss-of-the-tiny-tots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हे मुन्ने बच्चाें ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हे मुन्ने बच्चाें ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर के बचपन ए प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चाें ने जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमाें पर बच्चाें की शानदार प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में अभिभावकाें और दर्शकाें की भारी भीड़ जुटी।
बचपन ए प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि राठ विधायक गयादीन अनुरागी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज नवरस म्यूजिकल ग्रुप की सावन सोनी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर की। वहीं तेजस्व, तलिश और नमन ने दिस इज द डे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। भुवी सचान ने भजन मै आरती तेरी गाऊं... सुनाकर भाव विभोर कर दिया।
निष्ठा, नित्या ने ग्रुप डांस घोड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम... प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रांजलि और पारुल ने ग्रुप सांग ओम साईं राम... सुनाया। वहीं फैंसी ड्रेस शो में अथर्व ने गांधी जी, याशिका अग्रवाल ने लक्ष्मीबाई, आदित्य राज अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रखर ने किसान की भूमिका निभाई। ऑनर ऑफ मिस्टर एंड मिस बचपन अली और भुवी रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या मृदुला, मनोज तिवारी, मुकेश गुप्ता, काजल गुप्ता, अपर्णा शुक्ला, नीतू, प्रियंका, मंजू, निधि, विनीत सेन, अखिलेश खरे आदि मौजूद रहे।