फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Madan Sagar's threat of breakdown in Jhajjam rain

झमाझम बारिश से मदन सागर की बंधान टूटने का खतरा

Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Madan Sagar's threat of breakdown in Jhajjam rain
बंधान की मरम्मत के नाम पर बनाई गई पट्टी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पिछले वर्ष हुई भारी बारिश से शहर के ऐतिहासिक मदन सागर तालाब उफनाने और बंधान टूटने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस उपाय नहीं किया। टूटे बंधान की मरम्मत के नाम पर खानापूरी की गई। लोगों का कहना है कि यदि इस दफा भी भारी बारिश हुई तो तालाब का बंधान टूट सकता है।  


पिछले वर्ष हुई भारी बारिश से शहर के ऐतिहासिक तालाब लबालब हो गए थे। मदन सागर तालाब में अधिक पानी आने से तालाब उफना गया था और बंधान कट जाने से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। तब जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बालू की बोरिया डलवाकर पानी का बहाव रोका था। बंधान टूटने की आशंका के चलते  एनडीआरएफ टीम ने महोबा में डेरा डालकर राहत व बचाव कार्य की तैयारी की थी। हालांकि उसके बाद बारिश न होने खतरा टल गया था।
विज्ञापन



टूटे बंधान की मरम्मत कराए जाने को लेकर नागरिकों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। एक पखवारे पहले बंधान की मरम्मत कराई गई। मरम्मत के नाम पर ठेकेदार ने पत्थर व सीमेंट की पतली पट्टी बनाकर खानापूरी कर दी। इससे इस बार भारी बारिश होने से एक बार फिर बंधान टूटने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि तालाब उफनाया या बंधान टूटा तो शहर के मोहल्ला पनागरपुरा, शेखनपुरा, इमलीबरा, लंघानपुरा, महतवाना पुरा, ढलैतन पुरा, नियारियनपुरा मगरियापुरा सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। मोहल्लावासी सामाजिक कार्यकर्ता केसी खरे, रामेश्वर चौरसिया, लक्ष्मीचंद्र, प्यारेलाल अनुरागी, राकेश चौरसिया आदि ने बताया कि पत्थरों ने सीमेंट छोड़ दिया है, जिससे दरारें आ गई है।


उन्होंने बंधान की मरम्मत दोबारा कराए जाने की मांग की है  सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिग्विजय सिंह का कहना है कि एक दिन पहले मैंने कार्यभार ग्रहण किया है। अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed