महोबा। जिला अस्पताल की बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब होने से लिवर व किडनी की जां
मौसम के बदलते मिजाज से बुखार, खांसी समेत तमाम बीमारियों ने पैर पसारना शुरु कर दिया है। वहीं बायौकैमिस्ट्री मशीन खराब होने से लीवर किडनी समेत सभी जांचे ठप हैं। अस्पताल के मरीजों को बाहर लैब से जांच करानी पड़ रही है। लैब में रोजाना करीब 200 लोग जांच करानेे पहुंचते हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को जांच न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब होने से लिवर, क़िडनी, शुगर, लिपिड, आरए फैक्टर, सीआरपी, एमाइल्स की जांच नहीं हो सकी। जिसकी जांचों के लिए मरीजों 200 रुपये से अधिक तक खर्च कर जांच करानी पड़ी। जिससे पैथालॉजी संचालकों की चांदी रही। पैथालॉजी प्रभारी संजय पाल का कहना है कि बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब होने से जांच नहीं हो सकी वहीं अन्य जांचे की गई है। मशीन को सही कराया जा रहा है।

लैब में जांच न होने से पसरा सन्नाटा।- फोटो : MAHOBA