फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Maadl City to stray in the first phase encroachment

मॅाडल सिटी बनाने के लिए प्रथम चरण में हटेगा अतिक्रमण

Fri, 19 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 19 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Maadl City to stray in the first phase encroachment
  चरखारी और महोबा के  मॅाडल सिटी घोषित होने के बाद अधिकारियों ने कार्य योजना बनाना शुरू कर दिया है। पहले  चरण में शहर के मुख्य चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद  सुंदरीकरण  की योजना अमल में लाई जाएगी।  चौराहों पर एलईडी  और सिग्नल लाइट लगेंगी। इसका  खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


 शहर को नया लुक देने के लिए कार्य योजना बना ली गई है। मुख्य मार्गों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। भूमिगत पाइप लाइन और बिजली लाइन बिछाए जाने का जिम्मा जल निगम और बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को दिया गया है। इसके अलावा शहर में एक एक फीट ऊंचे सीसी रोड का जाल बिछाया जाएगा। 
विज्ञापन


सड़क निर्माण होने के बाद दोनों तरफ बचे फुटपाथ को भी पक्का बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ टपरा डालकर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के मार्गों को चौड़ा कि या जाएगा। जिलाधिकारी ने  अधिकारियों को सड़क के किनारे अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस का समय समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर के मुख्य चौराहों का लाइट और फाउंटेन लगा कर सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed