{"_id":"854446fa0f79a2272e9f819a3ec317e6","slug":"lutin-cattle-farmers-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बंधक बनाकर बकरियां लूटीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बंधक बनाकर बकरियां लूटीं
Lutin cattle farmers hostage
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में सो रहे किसान को बदमाशों ने बंधक बनाकर लहूलुहान कर कमरे में बंद कर दिया और उसकी लाखों की बकरियां लूट ले गए। किसान की चीखपुकार सुनने के बाद भी किसी ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। सुबह गंभीर हालत में पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
पीड़ित की पत्नी ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है।कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा निवासी छिकौड़ी लाल (46) बेलाताल रोड पर अपने खेत में बने कमरे में लेटा था। दूसरे कमरे में उसकी बकरियां बंधी थीं।
रात में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और बिना दरवाजे के कमरे में सो रहे किसान पर लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया। वे उसे मरणासन्न हालत में बांध कर दूसरे कमरे में बंधी 25 बकरियां ले गए। सुबह खेत पहुंची उसकी पत्नी पति को घायल देखकर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
जहां से डाक्टरों ने उसे मडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की तहरीर घायल की पत्नी ने थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।