फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lokmanya Tilak Terminal train will pass through Mahoba

Mahoba News: महोबा से गुजरेगी लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन

Sun, 21 Sep 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lokmanya Tilak Terminal train will pass through Mahoba
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम आगामी माह नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। ऐसे में ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन व संशोधन किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट को जाने वाली ट्रेन महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक से होकर गुजरेगी। साथ ही उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी 24 नवंबर से सात जनवरी तक उदयपुर से आगरा कैंट तक ही संचालित होगी।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। झांसी के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टीरहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इसकी वजह से 25 नवंबर से आठ जनवरी 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण ट्रेनों का रद्दीकरण, आंशिक रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन और रेगुलेशन किया गया है।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट 25 नवंबर से छह जनवरी 2026 तक अपने बदले हुए मार्ग ललितपुर-खजुराहो-महोबा से चलेगी। अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 26 नवंबर से एक जनवरी 2026 तक अपने बदले हुए मार्ग ललितपुर-खजुराहो-महोबा से चलेगी। इसके साथ ही खजुराहो से चलकर महोबा के रास्ते उदयपुर को जाने वाली गाड़ी खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी 26 नवंबर से नौ सितंबर तक आगरा कैंट से उदयपुर तक चलेगी जबकि उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी 24 नवंबर से सात जनवरी 2026 तक आगरा कैंट तक संचालित की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed