{"_id":"6089ac288ebc3ec36a6041e4","slug":"lockdown-mahoba-news-knp6258606186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों में नहीं दिख रहा खौफ, कोरोना नियमों की उड़ा रहे धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों में नहीं दिख रहा खौफ, कोरोना नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना रोगियों की संख्या 850 के पार पहुंच गई है। वहीं अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद लोगों में महामारी का डर नहीं दिख रहा है। सड़कों से लेकर बाजार व बैंकों में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सहालग होने से बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ है। भीड़ अधिक होने पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। पुलिस प्रशासन भी बाजार व अन्य स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में नाकाम है। यही वजह है कि जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ रही है। लोग नियमों के प्रति स्वयं जागरूक नजर नहीं आ रहे हैं। चालान से बचने के लिए अधिकांश युवा मास्क का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मुख्य बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ है। एक-एक दुकान में दस से पंद्रह लोग खरीदारी करते नजर आए। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने से बाजार बंद रहे। बुधवार की सुबह जैसे ही बाजार खुले लोग खरीदारी के लिए टूट पड़े। शादी विवाह को खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकांश लोग परिवार समेत बाजार पहुंचे। खरीदारी कर रहे लोगों में दस फीसदी लोग मास्क लगाए नजर नहीं आए। भीड़ अधिक होने के चलते सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो सका। पुलिस व ट्रैफिक सिपाही भी दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
दोपहर एक बजे इलाहाबाद बैंक शाखा कुलपहाड़ में जमा-निकासी के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आईं। मुख्य गेट के बाहर एक-दूसरे से सटकर खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे। जो मास्क लगाए थे। उन्होंने नाक और मुंह भी अच्छी तरह से नहीं ढका। लोगों में कोरोना महामारी का डर नहीं दिख रहा है। इस संबंध में जब बैंक प्रबंधन से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके पास एक ही गार्ड है। प्रशासन से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की मांग की गई थी लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।