फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Leveling work started by laying pipeline

पाइप लाइन डालकर समतलीकरण का कार्य शुरू

Wed, 06 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leveling work started by laying pipeline
श्रीनगर (महोबा)। मोहल्ला मनोहर गंज में खोद कर डाली गई पाइपलाइन के समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को अमर उजाला में पाइप लाइन डालकर छोड़ा अधूरा काम शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मनोहर गंज में नमामि गंगे परियोजना के तहत पेयजल के लिए खोदाई के बाद उसे गड्ढे होने से आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग अपने घरों तक अपने वाहन तक नहीं ले जा पा रहे थे। जिस पर खबर प्रकाशित होते ही संस्था के ठेकेदार हरकत में आ गए उन्होंने पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांडे का कहना है कि ठेकेदार द्वारा छोटे पाइप डाल दिए गए थे इससे कार्य बाधित हो गया था। उन्होंने बताया कि जेसीबी लगाकर बड़े पाइप बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है रामनवमी के पहले पाइप लाइन डाल दी जाएगी और गड्ढों को समतल करा दी जाएगी। कार्य शुरू होने से मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed