फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lathicharge, stone throwing, broken glasses of two trucks blocked by villagers

जाम लगाए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, पथराव, दो ट्रकों के शीशे टूटे

Mon, 30 Apr 2018 10:45 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 30 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge, stone throwing, broken glasses of two trucks blocked by villagers
युवक को लाठी मारकर ले जाती पुलिस - फोटो : amarujala
कबरई (महोबा)। झांसी मिर्जापुर हाइवे में खनिज बैरियर के पास ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाईवे मार्ग पर थाना कबरई के सामने सुबह 7 बजे जाम लगा दिया। 8 घंटे तक जाम न खुलने से नाराज पुलिस कर्मचारियों ने लाठी चार्ज कर जाम खुलवाया। महिला पुलिस ने हाईवे में बैठी महिलाओं को भी खदेड़ दिया। 8 घंटे तक जाम लगा रहने के कारण कबरई से खन्ना तक 20 किमी तक सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जिससे जाम में फंसे यात्री गर्मी से बेहाल रहे। जंगल में खड़ी बस में बैठे बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए खासा परेशान रहे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और ट्रकों में पथराव भी किया। जिससे दो तीन ट्रकों के शीशे भी टूट गए।  
विज्ञापन

बांदा के ग्राम मोहनपुरवा निवासी अंकित साहू रविवार की रात को अपनी पत्नी रीना (23) के साथ महोबा में मंदाकिनी पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार को सुबह 6 बजे शादी समारोह से निपटने के बाद पत्नी के साथ बाइक से मोहनपुरवा जनपद बांदा जा रहे थे। कबरई खनिज बैरियर के पास अचानक महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई।  पीछे आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसे में रीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कबरई थाने के सामने कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया।
विज्ञापन

महोबा से हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली आने जाने वाली बसें और सैकड़ों ट्रक जाम में फंस गए। खन्ना तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार और सीओ जितेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बूझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम खुलता न देख 2 बजे मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने भी ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रक को पकड़े जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी जाम न खुलने पर पहले से ही मौजूद जिले भर की पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कबरई तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगाए लोगों पर लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान विनय साहू (25) पुत्र चुन्नू, राजू (35) सहित आधा दर्जन ग्रामीण चुटहिल हो गए।  3 बजे जाम खुल सका। सुबह 7 बजे से 3 बजे तक जाम लगा रहने के कारण जाम में फंसे यात्रियों को तेज धूप में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed